Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू, 78 सीटों पर हो रही है वोटिंग…

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज शनिवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 1204 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण के मतदान में कुल 78 सीटों पर वोटिंग होनी हैं। तीसरे चरण के तहत 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग होनी है। तीसरे चरण की वोटिंग में कुल 11 मंत्रियों की साख दाव पर होगी। इस चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी के अलावा सरकार के 11 मंत्री मैदान में हैं, जिनमें सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, कृष्ण कुमार ऋषि, नरेन्द्र नारायण यादव, रमेश ऋषिदेव, सुरेश शर्मा शामिल हैं। बिहार में आज अंतिम चरण की वोटिंग के बाद मतों की गिनती का काम 10 नवंबर को होगा।

तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12325780 पुरुष, 11205378 महिला एवं 894 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 22019 सर्विस मतदाता भी अपना वोट डालेंगे।

बिहार में चुनाव तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में 33,782 मतदान केंद्र बनाई गई है। इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन सेट तथा वीवीपीएटी के प्रबंधन किए गए हैं। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इस चरण में हरेक मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है।

Related posts

बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था: तेजस्वी यादव पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लालू-राबड़ी को श्रद्धांजलि कब देंगे ❓

Bihar Now

शराबबंदी होने के बावजूद एक शिक्षक ने शराब की नशे में पढ़ने लगे मुख्यमंत्री नीतीश को गाली, वीडियो वायरल… कार्रवाई कब ?

Bihar Now

नीतीश कुमार को लग सकता है सियासी झटका…मंत्री श्याम रजक जेडीयू का साथ छोड़ पुराने घर “RJD” का थाम सकते हैं दामन !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो