Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आलोक राज होंगे बिहार के नए DGP ?… सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी…

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से विदाई दी जा रही है। वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) बनाए जाने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। विदाई समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद है… वहीं आलोक राज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DGP की जिम्मेदारी सौंप दी है, हालांकि औपचारिक घोषणा बाकी है ….

विभागीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार यानी आज ही नए डीजीपी के नाम की घोषणा की जा सकती है। राज्य में अभी डीजी रैंक में सात पुलिस पदाधिकारी हैं। इनमें आलोक राज, आरएस भट्टी, शोभा ओहटकर, विनय कुमार, प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा और एके अंबेडकर शामिल हैं।

1991 बैच के प्रवीण वशिष्ठ पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब आरएस भट्टी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। ऐसे में पांच अधिकारी डीजी रैंक में शेष रह जाते हैं। इनमें वरीयता के आधार पर 1989 बैच के आलोक राज सबसे ऊपर हैं।

वह फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी हैं और पिछली बार भी रेस में थे। पिछली बार केंद्र से आने वाले तीन अफसरों की सूची में वह दूसरे नंबर पर थे।

Related posts

तेजस्वी यादव को गोपालगंज कूच करने की नहीं मिली इजाजत, तेजस्वी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,अब क्या होगी आरजेडी की रणनीति ?…

Bihar Now

रफ़्तार की कहर ने ली एक वृद्ध की जान, इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now

समस्तीपुर में नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस के मुस्तैदी का दावा ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो