Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

उड़ान भरते ही बंद हो गया इंजन, पटना में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग…

पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार (4 अगस्त) की सुबह इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 (Indigo flight 6E 2433) की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लेंडिंग हुई है।

बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इंजन बंद हो गया। इसके बाद फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी। इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 181 पैसेंजर के साथ साथ 8 क्रू मेंबर भी थे।

शुक्रवार सुबह इंडिगो विमान 181 यात्रियों को लेकर पटना से दिल्ली के लिए जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से उड़ा। उड़ान भरी ही पायलट को तीन मिनट के अंदर में एक इंजन की खराबी का सिग्नल मिला। केबिन क्रू ने कुर्सी की पेटी बांधे रखने की जानकारी दी। इसके साथ ही यात्रियों को सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया। पायलट ने घुमाते हुए वापस 13 मिनट में विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।

दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर सभी यात्री घबरा गए थे। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया। अब हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। विमान के यात्रियों को तत्काल दूसरे विमान से भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, मंत्री बनाये जाने की चर्चा

Bihar Now

Breaking : तेजस्वी और उनकी पार्टी RJD ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार…

Bihar Now

Big Breaking: दरभंगा में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो