Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक…

बड़ी खबर दिल्ली से है जहां मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक राहुल गांधी की अपील पर निपटारा नहीं हो जाता है तब तक सजा पर रोक लगी रहेगी।

बता दें कि 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

अब मोदी सरनेम मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते-जय हिंद। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Related posts

पूर्णिया में गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार … 2008 में हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस ….

Bihar Now

मधुबनी की टीचर डॉ मीनाक्षी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत….

Bihar Now

Big Breaking: दिनदहाड़े बिहार के पूर्व मंत्री के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो