Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

उपद्रवियों ने श्राद्ध कर्म में लगाए गए समियाना सहित आधे दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, मौके पर SP खुद कर रहे हैं कैंप

सदर थाना क्षेत्र के सुलीदाबाद में आज लगभग 9 बजे के आसपास उस समय अफरातफरी मच गया । जब एक श्राद्ध कर्म के लिए लगाये गये टेंट एवं आधे दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया।

सूत्रों के अनुसार सुलीदाबाद गॉव के एक डॉक्टर के परिजन का श्राद्ध कर्म हेतु पंडाल लगया गया था। गॉव में पूर्व से ही  दो पक्षों में आपसी विवाद चल रहा था। पूर्व से चला आ रहा विवाद का बदला लेने हेतु उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

आगजनी के बाद दोनों पक्षो में जमकर पथराव एवं हरवे हथियार से मारपीट की भी सूचना है। मारपीट में लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना स्थल के लिए भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों को तैनाती कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार भी स्वयं घटना स्थल पर पहुँच कर मामले पर नजर रख रहे हैं। श्राद्ध कर्म डॉक्टर विवेक गुप्ता की चाची का था। डॉक्टर विवेक गुप्ता लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते हैं।

बी एन सिंह पप्पन, सहरसा

Related posts

Breaking : तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Bihar Now

Breaking : सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, NH -28 पर हुआ हादसा…

Bihar Now

Breaking : सीतामढ़ी के रीतू जायसवाल को RJD ने बनाया उम्मीदवार, जेडीयू छोड़ RJD का दामन थामी थी मुखिया रीतू जायसवाल…

Bihar Now