Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उफान पर है गंडक नदी,कुछ इलाकों में दिख रहा रौद्र रूप, पानी की सैलाब के बीच समय काट रहे लोग…

मोतिहारी के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र से हो कर गुजरने वाली गंडक नदी उफ़ान पर है। नदियों की सैलाब ऐसा की सबकुछ बहा ले जाने पर आमादा है।

नेपाल से निकली वाली गंडक नदी का रौद्र रूप सीमाक्षेत्र के साथ अरेराज और संग्रामपुर प्रखण्ड में दिख रहा है। गंडक नदी के पानी मे लगातार वृद्धि हो रही है। नतीजन संग्रामपुर , अरेराज से हो कर गुजरने वाली स्टेट हाइवे 74 पर तीन जगहों पर पानी चढ़ गया है। स्टेट हाइवे पर बाढ़ का पानी चढ़ने से वाहनों को मुश्किल हो रही हैं। गंडक के बढ़ते जल स्तर से आस पास के के घर मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

स्कूल की बिल्डिंग डूबी हुई नजर आ रही है। घर टापू जैसा बन गया है। नतीजन गांव के लोग घर छोड़ छतों और बांध को अपना आशियाना बना रहे है। बांधों पर सैकड़ो लोग अपने बच्चे और मवेशियों के साथ आशियाना बना रखे है। बाढ़ में मवेशियों के चारा भी नही मिल पा रहा है। बाढ़ ने ऐसी रौद्र रूप दिखाया कि लोग बेघर हो गए। तिरपाल और पॉलीथिन में दिन बिता रहे है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… सीतामढ़ी में कॉलेज में घुसकर प्रोफेसर को मारी गोली, हालत नाज़ुक …

Bihar Now

सरस्वती पूजा देख कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रही नदारद….

Bihar Now

लॉक डाउन के बीच SP साहब का अजीबोगरीब निर्देश, रोजदार को खरीदारी के लिए जाने पर न करें सख्ती…

Bihar Now