Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

एक ही दिन में दो-दो मर्डर से सहरसा में सनसनी, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली !

नववर्ष 2020 के प्रथम सप्ताह में ही अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम देकर सहरसा पुलिस को दी खुली चुनौती ।

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक एवं संगम बिहार होटल के समीप अपराधियों ने सोमवार की रात लगभग 10 बजे मंतोष ठाकुर नामक 25 वर्षीय युवक को अपराधियों ने पहले गोली मारा फिर चाकू से गोंद कर मौत के घाट उतार कर चलता बना। बाजार के लोगों ने सदर थाना को सूचित किया तब पेंथर के जवान ने घटनास्थल पहुँच कर मंतोष को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार मंतोष महाबीर चौक स्थित एक मोवाइल दुकान में काम करता था। अन्य दिनों की तरह आज भी दुकान से काम कर घर जा रहा था। ज्यों ही संगम बिहार होटल के समीप पहुँचा की घात लगाए अपराधियों ने हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया। मालूम हो कि 22 नवम्बर 19 को ही मंतोष की शादी हुई थी। दुल्हन के हाथ का मेंहदी हटा भी नही कि उसके मांघ का सिंदूर अपराधियों ने छीन लिया।

इसी प्रकार जिले केबसनही थाना क्षेत्र के दोतारा गांव में सोमवार की शाम 45 वर्षीय अमीक मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में लोगो के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि हत्या के मामलों की स्पष्ट जानकारी नही मिल पायी

। बताया जाता है कि सोमवार की शाम बसनही थाना क्षेत्र के दोतारा गांव निवासी अमीक मंडल को दरवाजे पर ही अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मार दी गई। जिसके बाद मौके पर ही अमीक मंडल की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि घटना की सूचना के बाबत बसनही थाना पुलिस मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई।

समाचार लिखे जाने तक दोनों मामले में पुलिस ने किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नही कर सकी है।वैसे पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दी है। पुलिस ने दोनों मामले का उद्द्भेदन कर अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही

बीएन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

BPSC परीक्षा में हुए हंगामे का सच आया सामने, CCTV फुटेज से खुला राज… जिला प्रशासन ने जारी किया वीडियो…

Bihar Now

ना पंचनामा,ना पोस्टमार्टम : दुर्घटना में मौत के बाद पुलिस ने शव को नहर में फेंका… वीडियो वायरल होने‌ पर SSP ने की दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई …

Bihar Now

दिल्ली के एक फैक्ट्री में भीषण आग, 23 दमकल की गाड़ियां मौके पर…

Bihar Now