Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहार

कोरोना को लेकर अब आपके द्वार पर ही होगी गाड़ी सर्विसिंग, शिव शक्ति प्राइवेट लिमिटेड ने शुभारंभ किया ये सर्विस…

अब ग्राहकों के घर पर ही गाड़ियों की सर्विस का शुभारंभ किया।

दरभंगा। महामारी को देखते हुए शिव शक्ति वहां प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सेवा का विस्तार करते हुए अब ग्राहकों के घर पर ही गाड़ियों की सर्विस का शुभारंभ किया, अब महिंद्रा के ग्राहकों को अपने घर पर ही गाड़ियों के सर्विस की सुविधा मिलेगी । दरभंगा शहर के महिंद्रा एंड महिंद्रा गाड़ियों के अधिकृत विक्रता शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लमिटेड ने एनएच 57 स्थित अपने शोरूम पर एक कार्यक्रम महिंद्रा सर्विस ऑन व्हील्स का उद्घाटन किया ,कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर सुप्रिया नारायण ,मिस्टर मिथिलेश महासेठ ,(शिव शक्ति वाहन के सीएमडी) तथा xuv 500 के ग्राहक डॉक्टर सूर्य नारायण ने दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर महिंद्रा फाइनेंस के एरिया मैनेजर कुमार मनोहर ,शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम कस्टमर केयर रवि शंकर सिंह जनरल मैनेजर कुमार दीपेंद्र , सर्विस मैनेजर धीरज कुमार , स्पेअर पार्ट्स मैनेजर रामनाथ साहू, एचआर मैनेजर नंदकुमार मिश्रा , सर्विस मैनेजर सुमन झा ,राजेन्द्र कुमार ,ईडीपी &आईटी मैनेजर मोहन शर्मा समेत काफी संख्या के कर्मचारी एवं ग्राहक मौजूद थे। इस मौके पर महिंद्रा शिव शक्ति वाहन के जीएम कस्टमर केयर रविशंकर सिंह ने बताया कि इस सर्विस का नाम महिंद्रा सर्विस ऑन व्हील रखा गया है ,इसमें दो प्रकार से ग्राहकों को सर्विस की सुविधा दी जाएगी, मेंटेनेंस संबंधित पार्ट्स से लैस एक मोटरसाइकिल रहेगी जो ग्राहकों के रिमांड पर उनके घर जाकर प्रशिक्षित टेक्नीशियन गाड़ी का काम कर पाएंगे, साथ ही एक बड़ी गाड़ी में चलता फिरता वर्कशॉप बनाया गया है जो कि जिले के हर क्षेत्र के काफी गाड़ियों के काम करने में सक्षम रहेगी । उद्घाटन के अवसर पर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड ने इस सर्विस के लिए हेल्पलाइन नंबर 9709012345 जारी किया ,इस माध्यम से ग्राहक अपने घर पर ही सर्विस पा सकते हैं।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी और ओवैसी की पार्टी में होगा गठबंधन, महागठबंधन से नाता तोड़ सकते हैं जीतन राम मांझी ?…

Bihar Now

यूपी की तर्ज पर बिहार में भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की मांग, BJP विधायक ने उठाई मांग…. सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की भी मांग की..

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी पटना में आज से 67वी BPSC के लिए मॉक इंटरव्यू शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो