Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

गड्ढे में शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

प्रदीप झा, बेगूसराय

बेगूसराय : शनिवार को तेयाय ओपी क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर अवस्थित चक्का से नवादा जाने वाली पथ के गड्ढे से एक करीब 20 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे के करीब चक्का से नवादा गांव जाने वाले पथ के पास अवस्थित गड्ढे में गांव के ही कुछ लोगों ने एक अज्ञात युवक को शव फेका पड़ा हुआ देखा जिसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई ।

सूचना मिलते ही तेयाय ओपी प्रभारी मनीष कुमार आनंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। क्षेत्र में अज्ञात शव के मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई कुछ देर के बाद उक्त शव की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी रविन्द्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई ।

शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने कहा देखने से लगता है कि उक्त युवकों की हत्या पीट पीट कर एवं ईंट, पत्थर से कुचलकर बड़े ही बेरहमी से किया गया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी, लेकिन प्राथिमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी । उक्त घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर डी एस पी आशीष आनंद,सर्किल इंस्पेक्टर राम निवास,भगवानपुर थानाप्रभारी दीपक कुमार एवं तेयाय ओपी प्रभारी के अलावा,ए एस आई रामकुमार सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुटे थे।

Related posts

जमुई में EOU का बड़ा एक्शन, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी के ठिकानों पर छापामारी…

Bihar Now

IAS के के पाठक के खिलाफ केस दर्ज, BASA ने लगाया गाली-गलौच का आरोप…

Bihar Now

TVS ने दरभंगा में ऑल-न्यू टीवीएस जूपिटर 110 किया लॉन्च… आराम, सुविधा, सुरक्षा और तकनीक से पूर्ण है ये स्कूटर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो