Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गरीबी दूर करने के लिए अच्छी सरकार जरूरी: मुकेश सहनी

पटना, 26 फरवरी। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सही अर्थों में संसार में दो ही जातियां हैं: अमीरी और गरीबी। गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है कि अपनी सरकार हो। जब अपनी सरकार होगी, तो अपने समाज की समस्याओं को हल भी करेगी।

‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने जोर देते हुए कहा कि आज अपने समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने के कारण कई बड़ी ताकतें हमें कमजोर करने के लिए लगी हुई हैं। इसके लिए हमारे टिकट पर जीते विधायक को मंत्री बना दिया गया। इस कारण आप लोग मुझे दोगुनी ताकत से शक्ति दीजिए, जिससे मैं आपके लिए संघर्ष कर सकूं।

श्री सहनी ने आगे कहा कि आज अपने समाज के लोगों ने साथ दिया तभी लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग बड़े नेता बने और उनका समाज आगे बढ़ सका। उन्होंने लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान में आपको वोट की बड़ी ताकत दी है, जिससे आप अपने बेटे को, भाई को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बना सकते हैं। बस उसे पहचानने की जरूरत है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अच्छी शिक्षा देने का भी आह्वान किया, जिससे वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि हम लोग सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने निषादों के आरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर निषाद आरक्षण मिल गया होता तो निषाद के बच्चे आज अधिकारी होते।

Related posts

पूर्व सांसद आनंद मोहन को मिलेगी राहत या जाना होगा जेल ?… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज …

Bihar Now

शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी का जोरदार हमला..

Bihar Now

Breaking : नालंदा में बैंक‌ से 14 लाख की लूट, फायरिंग करते मौके से फरार हुए बदमाश… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो