Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गोपालगंज में गंडक नदी में डूबी महिला, परिजन बोले- पति ने पुल से पानी में फेंका, तलाश में जुटी NDRF…

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा घाट पर गंडक नदी में एक महिला डूब गई. घटना रविवार (01 सितंबर) रात की है. ससुराल पक्ष का कहना है कि सेल्फी लेने के दौरान महिला पुल से नीचे गिर गई जबकि उसके भाई ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी बहन को पुल से नीचे फेंका है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लापता महिला की तलाश में जुटी है.

सारण के पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहा निवासी गुड़िया कुमारी की शादी साल 2019 में सारण के ही मशरक थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के साथ हुई थी. बताया जा रहा कि ये लोग गोपालगंज आए थे. हालांकि अभी ससुराल पक्ष की ओर से बयान नहीं आया है. महिला के भाई व सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

मुकेश ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन उसकी बहन की सास ने मारपीट भी की थी. आरोप लगाया कि रविवार की रात गुड़िया को लेकर उसका पति बंगरा पुल पर आया और गंडक नदी में फेंक दिया. उसने बताया कि उसके छोटे भाई राजू कुमार सिंह को रात के 9.15 बजे फोन आया था कि आपकी बहन पुल पर सेल्फी ले रही थी तो नीचे गिर गई.

परिजनों के मुताबिक गुड़िया की एक छह माह की बच्ची है. महिला का पति मनीष कुमार सिंह सीआरपीएफ के 200 बटालियन में दिल्ली में तैनात है. छुट्टी लेकर घर आया था. महिला के भाई ने कहा कि दहेज के लिए गुड़िया की हत्या करने की बार-बार धमकी दी जा रही थी….

इस मामले में एनडीआरएफ के जवान ने बताया कि हम लोगों ने रात में एक-डेढ़ बजे से ऑपरेशन चालू कर दिया. सीओ ने सूचना दी थी कि एक महिला पुल से गिर गई है. हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

वहीं बैकुंठपुर सीओ गौतम सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम लगी है. अभी शव का पता नहीं चला है. दोनों किनारों पर सर्च अभियान चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल्फी लेने के क्रम में पुल के ऊपर से गिर गई है. परिजन का कुछ और कहना है. यह जांच का विषय है.

Related posts

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, घर के समीप अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

Bihar Now

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो पुलिस जवान घायल, पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

Bihar Now

Big Breaking: एक स्काॅर्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के क्रम में ड्राइवर की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो