Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव कराए बगैर नीतीश कुमार को ही अगले 5 साल तक बनाएं मुख्यमंत्री, पटना के युवाओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर की मांग…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना चुनाव के ही अगले 5 साल के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त करने की मांग उठी है. पटना के युवा वर्ग के लोगों ने इस संबंध में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर चुनाव रद्द करें और नीतीश कुमार को अगले 5 साल के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए. पटना के युवाओं ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द करके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट देने का फैसला लिया है.

युवाओं ने अपने ज्ञापन में कहा है कि चुनाव आयोग से आग्रह करना चाहते हैं कि कोरोना को देखते हुए बिहार के हित को ध्यान में रखकर आगामी विधानसभा चुनाव को रद्द किया जाए. साथ ही पिछले 15 सालों के परफॉर्मेंस को देखते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले 5 साल तक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त करें. युवाओं ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करें.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

New Zealand Online Pokies Real Money With Free Money

Bihar Now

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाया… मिलेगा अब दोगुना से भी ज्यादा..

Bihar Now

बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री बने रहना अनैतिक – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now