Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया पार्टी से इस्तीफा…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि मो.अली असरफ फातमी पार्टी से खासा नाराज चल रहे थे … जानकारी के मुताबिक, फातमी दरभंगा लोकसभा सीट से जेडीयू से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी , लेकिन दरभंगा बीजेपी के खाते में चली गई है …

सूत्रों के मुताबिक, अली असरफ फातमी RJD के संपर्क में हैं और दरभंगा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं … जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अली असरफ फातमी के आरजेडी में जाने प्रबल संभावनाएं हैं …

बता दें कि अली असरफ फातमी आरजेडी से दरभंगा के सांसद रह चुके हैं और केंद्र में मंत्री भी… इसलिए फिर से अपने पुराने सियासी घर से वापसी की संभवानाएं हैं ऐसी जानकारी सामने आ रही है …

Related posts

पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद लगातार सहरसा क्षेत्र में हत्या, आखिर कब तक हत्या का सिलसिला चलता रहेगा?

Bihar Now

BJP ने “सु”शासन के शराबबंदी पर खड़े किए सवाल !… शराबबंदी कानून के रिव्यू की मांग की…

Bihar Now

महागठबंधन को लीड करें कांग्रेस, महागठबंधन में वरिष्ठ नेताओं की हो रही उपेक्षा – पप्पू यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो