Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जनता दरबार में क्यों रोने लगे कई फरियादी !… शिकायत सुनते ही CM नीतीश ने अधिकारियों को मिलाया फोन…

बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में स्कूल और बिजली विभाग समेत अन्य विभाग के खिलाफ कई तरह की शिकायत मिली है. गया से आये एक फरियादी ने टी-मॉडल इंटर स्कूल में 6 लाख के गबन की शिकायत करते हुए जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत करके मामले को दबाने का आरोप लगाया जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद से फोन करके शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया.

वहीं एक दूसरे फरियादी ने मनमानी बिजली बिल भेजे जाने की शिकायत रोते हुए की जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके मामले को तुरंत देख लेने को कहा…

वहीं पथ निर्माण विभाग की शिकायत करते हुए एक फरियादी ने कहा कि उनके इलाके में सड़क की मरम्मती हर साल होती है लेकिन काम में इतनी गड़बड़ी होती है कि रिपेयर के कुछ दिन बाद ही वह टूटने लगती है.

उसने भागलपुर से कहलगांव के बीच एनएच 80 की जर्जर स्थिति की चर्चा की, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन लगाया और पूछा कि आखिर ऐसे कैसे हो रहा है कि सड़क बनते ही टूट जाती है.

Related posts

जहानाबाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली, पड़ोस के गांव की महिला से था अफेयर

Bihar Now

DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय की हाथ जोड़कर लोगों से विनती, मान जाइए… करें लॉक डाउन का पालन …

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो