Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जल जीवन हरियाली यात्रा: मिथला वासियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, तारामंडल बनाने की घोषणा.

जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दूसरे चरण में दरभंगा के बेनीपुर के मुर्तुजापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। बाबा नागार्जुन की कविता से सीएम अपने कार्यकर्म की शुरूआत की..

मुख्यमंत्री ने मुतुर्जापुर में विकास कार्यों का जायजा लिया, वहीं 282 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में 164 करोड़ की लागत से तारामंडल बनाने की घोषणा की। सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के 76 फीसदी लोग कृषि पर निर्भर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा के दौरान कहा कि जल-जीवन-हरियाली के पक्ष में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाया जाएगा, जिस पर दुनिया भर की नजर रहेगी। बिहार राज्य में करीब 19 करोड़ वृक्षारोपण किया जाएगा। तीन साल में 8 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के शिक्षा पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो बिहार समेत पूरे देश में प्रजनन दर में कमी आएगी। इसलिए हर ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।

इस मौके पर डीजीपी, मुख्य सचिव के साथ साथ जेडीयू के एमएलसी दिलीप चौधरी, स्थानीय नेता अजय चौधरी समेत सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे…

Related posts

विपक्षी दलों की बैठक पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, पहले गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें नीतीश …

Bihar Now

इस्लामपुर से पटना आ रही बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल…

Bihar Now

गंगा में बाढ़ की पानी से हो रहे कटाव से दहशत में लोग, रतजगा करने पर मजबूर स्थानीय, प्रशासन की ओर से नहीं मिल रही मदद !…

Bihar Now