Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जहानाबाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली, पड़ोस के गांव की महिला से था अफेयर

बिहार के जहानाबाद में खून-खराबा थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ दिन पहले काको में एक शिक्षिका की हत्या की गई थी. अब कल्पा थाना क्षेत्र के बदहर गांव में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद शव को गांव के समीप फेंक दिया गया. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में यह हत्या की गई है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय युवक शैलेश बिंद के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि युवक शैलेश बिंद बीते मंगलवार को पड़ोस के गांव परशुरामपुर गया था. देर शाम तक घर नहीं लौटा. बुधवार (09 अप्रैल, 2025) की सुबह बच्चे स्कूल जा रहे थे तो उनकी नजर लाश पर गई. इसके बाद उन लोगों ने बताया कि शैलेश बिंद रास्ते पर गिरा है. उसके शरीर से खून निकल रहा है. लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सीने में गोली मारी गई है. उसकी मौत हो चुकी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कल्पा थाने की पुलिस पहुंची. शव को इस संबंध में कल्पा थाने के सब इंस्पेक्टर मो. सेराज खान ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.


फिलहाल जांच और पूछताछ के बाद पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है और किसने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

हर बार पलटी मारेंगे नीतीश कुमार : JDU सांसद का बड़ा बयान,14 करोड़ जनता के हित के लिए लिया यू-टर्न

Bihar Now

Breaking : बिहार के कई जिलों के मंडलकारा में छापेमारी, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, सकते में प्रशासन…

Bihar Now

बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए 6 उम्मीदवार, मिला जीत का सर्टिफिकेट

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो