Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षा विभाग के 6 अधिकारियों को आज से मिल गया नया टास्क, एक्शन में ACS एस सिद्धार्थ

बिहार में सोमवार (07 अप्रैल, 2025) से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक चल रहीं हैं. हालांकि कई जगह से ऐसी शिकायत मिल रही है कि समय से स्कूल नहीं खुल रहे हैं. बच्चे भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं. कई जगह शिक्षक भी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं. अब शिक्षा विभाग ने इस ओर सख्त कदम उठाया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ एक्शन में आ गए हैं. आज (09 अप्रैल) से जिलों के सरकारी स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक निरीक्षण होगा और जांच रिपोर्ट ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया जाएगा.

मंगलवार (08 अप्रैल, 2025) को शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने एक पत्र जारी किया है. इसमें शिक्षा विभाग के छह अधिकारियों को विशेष टास्क दिया गया है. छह अधिकारियों में शिक्षा पदाधिकारी जिला, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हैं.

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में यह कहा गया है कि पहले आदेश था कि अपर मुख्य सचिव द्वारा बताए गए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, लेकिन अब उस पर संशोधन किया गया है. उपरोक्त छह पदाधिकारी बुधवार से हर दिन सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक क्षेत्र भ्रमण कर विद्यालय का निरीक्षण करेंगे और उस जांच के प्रतिवेदन की छाया प्रति ई-शिक्षा कोष पर अपलोड करेंगे.

निर्देश दिया गया है कि सभी निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी 11 बजे के बाद ही अपने-अपने कार्यालय में अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे. निरीक्षण के क्रम में सभी पदाधिकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों के नामांकन, एमडीएम की स्थिति एवं विद्यालय परिसर में हो रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान देंगे. इस अनुसार रिपोर्ट बताएंगे.

बता दें कि दो दिन पहले (07 अप्रैल) सारे स्कूल मॉर्निंग हुए हैं. इसके बाद से एसीएस एस सिद्धार्थ काफी एक्शन में दिख रहे हैं. पहले दिन सोमवार को ही वीडियो कॉल करके कई हेडमास्टर से उन्होंने बात की थी. मोतिहारी के प्रधान शिक्षक स्कूल की जगह दुकान पर मिले थे. बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था. अब विभाग ने फिर से बड़ा निर्णय लिया है.

Related posts

Breaking : खगड़िया बम ब्लास्ट की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची ATS की टीम, तफ्तीश मे जुटे तमाम अधिकारी..

Bihar Now

महिला कालेज की छात्रा हुई उग्र घंटों काटी बबाल। प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर खत्म कराया आंदोलन।

Bihar Now

बेतिया में अगवा छात्र की हत्या, शव बरामद … हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश, स्वर्ण व्यवसाई पिता से 20 लाख मांगी गई थी फिरौती …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो