Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, एक की मौके पर ही मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूसरा…

बेगूसराय: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में गुरुवार की शाम दो बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आने के दौरान घायल हो गया जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना बखरी थाना क्षेत्र के गांव ग्रहों पेट्रोल पंप के समीप घटी जिस दौरान बखरी थाना क्षेत्र के सोनवा पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 प्राणपुर निवासी नारायण पासवान का पुत्र चंदन पासवान एवं परमजीत कुमार मोटरसाइकिल से बेगूसराय जा रहा था जिस दौरान गंगरहो पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर से बाइक का आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिस दौरान घटनास्थल पर ही बाइक सवार चंदन की मौत हो गई ।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को बचाने में जुट गये वहीं स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर घटना की सूचना दी।सूचना पाकर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जप्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई।

प्रदीप झा, बेगूसराय

Related posts

बिहार में सियासी बवाल ! … सड़क से सदन तक हंगामा… सदन में आज भी हंगामे के आसार !…

Bihar Now

Big Breaking : क्वरंटाइन सेंटर पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल…

Bihar Now

RJD को लगा एक और बड़ा झटका, लालू के करीबी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा…

Bihar Now