Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

थानेदार की कुर्सी पर बैठा युवक, रोकने पर दारोगा और सिपाही को पीटा; फिर…

वारिसलीगंज। वारिसलीगंज थाना में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक थाने में घुसकर एक दारोगा समेत सिपाही से मारपीट करने लगा। युवक ने दारोगा और सिपाही को जख्मी कर दिया। बाद में युवक को हिरासत में लेकर जख्मी पुलिसकर्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

थानेदार की कुर्सी पर बैठा युवक

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बाजार के गौरक्षिणी मोहल्ला निवासी मनोज चौधरी का पुत्र पंकज कुमार शनिवार की सुबह अचानक थाना पहुंचकर थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया। मना करने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगा।

रोकने पर दारोगा और सिपाही को पीटा
इस बीच प्रोविशनर दारोगा जयप्रकाश कुमार ने युवक को अन्य कुर्सी पर बैठने को कहा, जिसपर पंकज भड़क गए। थाना परिसर में पेड़ की टहनी से दोनों पुलिस कर्मियों के ऊपर प्रहार करने लगा। उसने बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे सिपाही अनुज कुमार की भी पिटाई कर दी।

देखते ही देखते दारोगा जयप्रकाश कुमार एवं सिपाही अनुज कुमार जख्मी हो गए, जिनका इलाज स्थानीय सीएचसी में करवाया गया।

बाद में अन्य पुलिस कर्मी ने मिलकर युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पंकज कुमार, पिता मनोज चौधरी बताया।

आरोपित को भेजा गया जेल

जानकारी के अनुसार युवक दारोगा भोला सिंह से मिलने गया था, उनके नहीं मिलने पर थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया। मना करने पर कुछ मिनट के लिए थाना में अफरा-तफरी मच गई।
जख्मी पुलिस अधिकारी के आवेदन पर बदमाश युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच कर जेल भेज दिया गया।

पिता ने बताया मानसिक रूप से बीमार

सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और थाना में जाकर हंगामा किया होगा। बता दें कि पुलिस के साथ मारपीट करने वाला आरोपित युवक पंकज थाना चौक के पास मिठाई दुकान पर कार्य करता है।

केवल बीघा गांव के पास अज्ञात महिला का शव बरामद

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत पंचायत की केवल बीघा गांव के पास शनिवार को सड़क किनारे करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे बरामद किया गया। शव देखने से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई प्रतीत हुई। क्योंकि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

Related posts

मोदी कैबिनेट में JDU से किसे मिलेगी जगह ?… संभावित नामों की सूची !…

Bihar Now

CM के सामने ही फरियादी ने जनता दरबार की निकाली हवा, फिर ‘नीतीश’ ने अपने प्रधान सचिव की लगा दी क्लास…

Bihar Now

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब, NDRF की टीम तैनात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो