Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दरभंगा से अद्भुत तस्वीरें आई सामने…क्वरंटाइन सेंटर से वापस घर पहुंचने वाले प्रवासी को मिथिला परिधान से किया गया सम्मानित…

कोरोना खौफ के बीच सूबे के तमाम इलाकों  के क्वरंटाइन सेंटर से तरह तरह  की खबरें आती रहती है… लेकिन आज जिस खबरें की, जिस तस्वीर की हम बातें कर रहे हैं, वो वाकई हमें इस क्षेत्र पर, क्षेत्र के लोगों पर और जिला प्रशासन पर गर्व करने पर मजबूर कर देता है..  इससे ये प्रतित होता है कि यहां के लोग बीमारी से बैर रखते हैं, बीमार से नहीं…

ये तस्वीर दरभंगा जिला के सहसराम पंचायत की है, जहां क्वरंटाइन सेंटर से 14 दिनों के बाद अपने घर लौटने पर प्रवासी को मिथिला परिधान के मुताबिक सम्मानित किया गया है…यहां के स्थानीय मुखिया ने तमाम प्रवासी को सकुशल घर लौटने पर पिला धोती, गंजी, पाग और सुपारी से सम्मानित किया है…

मिथिला के कुछ जानकारों का कहना है कि पिला धोती और पाग मिथिला में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और हर खुशी के मौके पर ऐसे सम्मानों से नवाजा जाता है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

 

Related posts

बेगूसराय तेघड़ा ज्वेलरी शॉप लूट कांड का उद्भेदन, लूट की गई सोना चांदी बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

नहीं रहे Ex-MLC प्रो. विनोद कुमार चौधरी, सियासी गलियारों में शोक की लहर, मंत्री संजय झा ने जताया दुख…

Bihar Now

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, ‘मुझसे जुड़े लोगों को…’

Bihar Now