Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नवरात्र के पहले दिन सिमरिया के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

नवरात्र के पहले दिन आज कलश स्थापन को लेकर बेगूसराय जिले में झमटीया , सिमरिया सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई । एक तरफ जहां भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे थे तो वही सोशल डिस्टेंसिंग कि लोगों के द्वारा लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही थी ।

सबसे गंभीर हालत बछवारा प्रखंड के झमटीया घाट पर देखी गई जहां प्रशासनिक लापरवाही की वजह से स्थानीय दुकानदारों के द्वारा सड़क को ही अतिक्रमण कर लिया गया था जिस वजह से हजारों हजार की भीड़ को गंगा घाट तक पहुंचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार इस वजह से हादसे होते-होते भी बचे हैं लोग गिर रहे थे और चोटिल हो रहे थे।

गौरतलब है कि झमटीया घाट पर इस बार बंदोबस्ती नहीं की गई है और घाट का संचालन स्थानीय अंचलाधिकारी के द्वारा ही किया जा रहा है । लेकिन लाख से अधिक लोगों की भीड़ होने के बावजूद भी प्रशासनिक व्यवस्था नगण्य देखने को मिल रही है । आलम यह है कि अभी तक लोग बड़ी संख्या में घाट पर मौजूद हैं और एन एच 28 पूरी तरह जाम हो चुका है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार के नालंदा में दो पक्षों में विवाद, दबंगों ने दलित के घर में लगाई आग

Bihar Now

अररिया के RJD प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने परिवार के साथ डाला वोट, लोगों से की वोट देने की अपील की…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी अपराधी बम-बम महतो…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो