Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नवादा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.70 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

नवादा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां 8.68 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रजौली-गया राज्य उच्च पथ 70 पर दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.68 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी कंपनी का पैसा लेकर जा रहा था। उसी दौरान रजौली-गया पथ पर कर्मा गांव के समीप तीन हथियार बंद अपराधियों ने उससे पैसे लूट लिए।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा “चाचा पलट गए, कोई बात नहीं, लेकिन वो जहां भी रहे खुश रहें. अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है. अब हम लोगों को बिहार को आगे ले जाना है.”

Bihar Now

Bihar Now

मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्णिया समेत कई ठिकानों पर IT का छापा, आंख खुलते ही धमक पड़े इनकम टैक्स के अधिकारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो