Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नवादा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.70 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

नवादा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां 8.68 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रजौली-गया राज्य उच्च पथ 70 पर दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.68 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी कंपनी का पैसा लेकर जा रहा था। उसी दौरान रजौली-गया पथ पर कर्मा गांव के समीप तीन हथियार बंद अपराधियों ने उससे पैसे लूट लिए।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

Related posts

बिहार में सातवीं बार, नीतीशे कुमार…तार किशोर प्रसाद व रेणु देवी ली उपमुख्यमंत्री की शपथ…

Bihar Now

Mobile Pokies No Deposit Win

Bihar Now

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो