Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार ने फिर छुए मोदी के पैर, CM नीतीश ने खुद दोनों हाथ उठाया,फिर कहा- हाथ उठाओ सब…प्रधानमंत्री जी आए हैं, नमन करो…

दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दरभंगा में प्रस्तावित सूबे के दूसरे एम्स की आधारशिला रखी. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल के अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है.

आज दूसरे एम्स निर्माण की शुरूआत हो गई है. हमारे प्रधानमंत्री बिहार आए हैं. मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि आप सभी लोग हाथ उठाओ और अपने प्रधानमंत्री का अभिनंदन-नमन करो. नीतीश कुमार ने खुद दोनों हाथ उठाया, इसके बाद जनसमूह से भी ऐसा ही करने को कहा.भाषण खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर नरेंद्र मोदी के पैर छुए …

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं. आज काफी महत्वपूर्ण दिन है. दरभंगा एम्स निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है. दरभंगा में एम्स के निर्माण से बिहार के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.

हम एक बात बताना चाहते हैं, 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी के कार्यकाल में पहली बार पटना में एक एम्स निर्माण का निर्णय लिया था. वहां एम्स बन गया. जिसका लाभ बिहार के लोगों को मिल रहा है. दूसरी बार 2015 में ही तय हो गया था कि एक और एम्स बनेगा. तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली जी से हम मिले थे. तब हमने कहा था कि पटना में हो गया है

अब दरभंगा में होना चाहिए. 2019 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पटना आए थे. उस समय भी हमने कहा कि आप जल्दी से इसको बनवाइए. हमने डीएमसीएच को ही एम्स के रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया था. लेकिन किसी कारण से वह स्वीकार नहीं हुआ. तब हमने कहा कि उसी जगह पर यानी दरभंगा में ही एम्स का निर्माण होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज का भी विस्तार कर रहे हैं. 2500 बेड का बना रहे हैं. पीएमसीएच का भी विस्तार किया जा रहा है और डीएमसीएच का भी विस्तार किया जा रहा है. हमको मालूम है कि जितना हम लोग सोचते हैं उससे बढ़िया ये बनाएंगे. नीतीश कुमार ने उपस्थिति लोगों से कहा कि आप सब लोग नमन करिए इनका, हाथ उठाओ सब… प्रधानमंत्री जी आ गए हैं… हाथ उठाकर सभी लोग स्वागत करो.

Related posts

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे संजय झा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत…

Bihar Now

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

Bihar Now

नीतीश कुमार के मंत्री ने बयां की अपनी बेबसी, कहा – बात नहीं सुनते गृह जिले के SSP…कार्यकर्ताओं के सामने छलका दर्द..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो