Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार के खिलाफ ट्रक एसोसिएशन का हल्ला बोल, 14 सितंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी…

बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले अगले 14 सितंबर से ट्रक ओनर्स हड़ताल पर रहेंगे एवं ट्रकों का चक्का जाम रहेगा । इस बात की जानकारी आज प्रेस वार्ता के माध्यम से ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने बेगूसराय में दी । उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति की वजह से आज ट्रक ओनर कंगाली के कगार पर आ खड़े हुए हैं ,लेकिन सरकार के द्वारा ट्रक ऑनर का दोहन लगातार जारी है ।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय पटना के द्वारा आदेश जारी कर देने के बाद भी ओवरलोड के नाम पर पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा लूट खसोट जारी है ,तो वही राज्य में बंद पड़े कई पुल की वजह से ट्रक मालिकों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ता है जिससे उन पर अतिरिक्त खर्च का बोझ आता है । इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह नो एंट्री के नाम पर या अन्य जांच पड़ताल के नाम पर ट्रक मालिकों से अवैध उगाही की जाती है । सड़कों की जर्जर स्थिति रहने के बावजूद भी जगह-जगह टोल टैक्स के नाम पर ट्रक वालों का दोहन किया जाता है ।

बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता दीप नारायण सिंह ने कहा 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक ट्रक मालिकों के टैक्स को पूर्णतः माफ किया जाए जिससे कि कोरोना संक्रमण के दौरान परेशान हुए ट्रक मालिक की आर्थिक स्थिति में सुधार में कुछ मदद मिल सके । इतना ही नहीं गैरकानूनी ढंग से सरकारी बैंक प्राइवेट बैंक या प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के गुंडों द्वारा जो सरेआम रोड पर क़िस्त वसूली के नाम पर अवैध रूप से प्रताड़ित की जाती है या फिर ट्रकों को गायब कर दिया जाता है इस पर भी सरकार रोक लगाबे। ट्र

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार यदि उन लोगों के बीस सूत्री मांगों पर अमल नहीं करेगी तो 14 सितंबर से लगातार पूरे प्रदेश में चक्का जाम रहेगा । इतना ही नहीं बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्य डीजल पेट्रोल टैंकर एसोसिएशन से भी बात करने का प्रयास कर रही है । संभावना है कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में उनका भी सहयोग मिलेगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ह – प्र

Related posts

दरभंगा में पुलिस पर हुए पथराव को लेकर JDU MLC की लोगों से अपील, करें प्रशासन का सहयोग…

Bihar Now

नीतीश कुमार की विकास गाथा को “अभियान” के जरिए अवगत कराने की कवायद… अशोक चौधरी के नेतृत्व में 2025 तक चलेगा “मेरा नेता,मेरा अभिमान” कार्यक्रम…

Bihar Now

मरीन ड्राइव पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, दोस्त पर धक्का देने का आरोप …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो