Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार ने सदन में हासिल किया बहुमत, पक्ष में मिले 129 वोट,‌ विपक्ष का वॉक आउट… तेजस्वी पर मुख्यमंत्री ने लगाए गंभीर आरोप…

बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में जमकर टिका – टिप्पणी देखने को मिली।

दरअसल, नीतीश कुमार की सरकार के विश्वास मत पर वोटिंग से पहले विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सीएम नीतीश के कहने पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पक्ष में विधायकों को खड़ा होने कहा और उनकी गिनती करवाई। सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े। स्पीकर को हटाने के वक्त सरकार के पक्ष में 125 वोट ही पड़े थे। विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान 4 और वोट सरकार के पक्ष में बढ़ गए।

वहीं, इस बहस से पहले बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान सदन को संबोधित करते हुए कहा कि – मैंने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिस पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी बात रखी है। जितने लोगों ने अपनी बात रखी है, उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि- आरजेडी को जब शिक्षा मंत्रालय दिया तो गड़बड़ी करने लगे। ये लोग कमाने में लग गए और यह बात मुझे मालूम चला तो अलग हो गए अब सबका हम जांच करवाएंगे

उधर, बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी के एक-एक गायब विधायक का इलाज करुंगा।बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस चल रही है। राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हम खेला कर रहे थे, आपने खिलौना दिया।

Related posts

Big Breaking : अभी- अभी मुजफ्फरपुर मेंं फाइनेंस कंपनी में लूट,दिनदहाड़े अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

बिहार सरकार का ये अधिकारी निकला धनकुबेर… ग्रामीण विभाग के उपसचिव के घर से छापेमारी में 2 करोड़ का सोना बरामद… निगरानी की कार्रवाई में खुलासा…

Bihar Now

बाढ़ को लेकर एक्शन मोड में सीएम नीतीश कुमार, वाल्मीकि नगर सहित कई बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो