Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नॉमिनेशन के दौरान खुलेआम उड़ी सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियां, माखौल बना चुनाव आयोग का COVID 19 गाइडलाइंस ?….

कोरोना काल के बीच पूरे देश में पहला ऐसा राज्य बिहार जहां चुनाव हो रहा है…कोरोना संकट के बीच चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने कोविड 19 गाइडलाइंस जारी की हुई है.. लेकिन चुनाव आयोग की गाइडलाइंस की ज़मीनी हकीकत क्या है वो इन तस्वीरों से समझा जा सकता है…

इन तस्वीरों में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक हैं..इस जिले के 7 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन था.. इसलिए विभिन्न दल व निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है.. लेकिन जो सबसे हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है वो लोजपा प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक के नॉमिनेशन के दौरान की है…

इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार्यकर्त्ताओं  का हुजूम, न किसी के चेहरे पर मास्क और न ही सोशल डिस्टेंशिंग… चुनावी दंगल में कोरोना संकट को निमंत्रण देती ये तस्वीरें साफ बयां कर रही है कि चुनाव आयोग का कोविड 19 गाइडलाइंस ज़मीन पर कितना असरदार है और कितना पालन हो रहा है.. हालांकि हर दल व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कमोबेश ये तस्वीरें देखने को मिल रही है…

बता दें कि बेगूसराय जिले में 7 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के आज अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में विभिन्न दल के एवं निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया। इसी कड़ी में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार ने अपना नामांकन कराया तो वही प्लूरल पार्टी से भास्कर उर्फ नीरज देव ने अपना नामांकन कराया।

तो वही मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से प्लुरल्स पार्टी से बिंदु देवी ने नामांकन कराया। साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक, आमजन पार्टी से राजेश सिंह ,निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मोहम्मद शहजादु उर्फ सफी ने नामांकन कराया। बछवारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रमोद कुंवर, एवं इंदिरा देवी ने अपना नामांकन कराया तो वहीं राष्ट्रीय जन जन पार्टी से लिपि सिंह ने अपना नामांकन कराया । तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही पूर्व में बीजेपी के विधायक रह चुके ललन कुमार ने इस बार लोजपा के टिकट पर अपना नामांकन कराया तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में डॉक्टर संजीव एवं अमन सिंह ने भी अपना नामांकन कराया। नामांकन के बाद भाजपा के पूर्व विधायक और इस बार लोजपा से उम्मीदवारी दे रहे ललन कुमार ने बताया पिछले कुछ वर्षों में बिहार में विकास की गति घटी है, अगर जनता का समर्थन उन्हें मिलता है तो तेघरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए वह प्रयत्नशील रहेंगे ।

तो वही साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक ने कहा कि आज साहेबपुर कमाल बेगूसराय के पिछड़े इलाकों में शामिल है । प्रत्येक वर्ष यहां बाढ़ की समस्या लोगों के लिए बड़ी समस्या बनकर उभरती है । अगर उनकी जीत हुई तो शिक्षा कृषि के क्षेत्र सहित बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर भी उनका विशेष बल रहेगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बद्र

Related posts

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा का मना 13वां वार्षिकोत्सव, छात्र -छात्राओं ने बिखेरे जलवे

Bihar Now

मंत्री जी की पहले ही दिन भारी बेइज्जती, प्रधान सचिव का करते रह गए इंतजार, चपरासी ने दिया गुलदस्ता, पानी पानी हुए मंत्री जी… कार्रवाई करने की कही बात…

Bihar Now

दरभंगा में एक सिरफिरे का अजीब कारनामा… रेलवे फाटक खोलने से मना करने पर युवक ने गेटमैन को चाकू मारकर किया घायल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो