Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना : 4 जनवरी को 70वीं पीटी का री-एग्जाम, परीक्षा के लिए बनाए गए कुल 22 केंद्र…DM और SSP ने की संयुक्त बैठक…

4 जनवरी को आयोजित होने वाली बीपीएससी 70 वीं पीटी के री एग्जाम को कैंसिल करने को लेकर बिहार में हंगामा बरपा हुआ है …बीपीएससी छात्र संगठन ने सभी छात्रों से री एग्जाम को बहिष्कार करने का आह्वान किया है, तो वहीं एक ओर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, तो दूसरी ओर पप्पू यादव ने 3 जनवरी को बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया है …

इस सबके बीच जिला प्रशासन ने 4 जनवरी को होने वाली बीपीएससी 70 वीं पीटी परीक्षा री एग्जाम के लिए तैयारियां की समीक्षा की है…जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने #BPSC द्वारा 4 जनवरी को आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

जिला प्रशासन द्वारा 24 स्टैटिक दण्डाधिकारियों-सह-प्रेक्षकों; 22 जोनल दण्डाधिकारिेयों एवं 7 उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पदाधिकारियों को सर्वोच्च स्तर की सतर्कता एवं सजगता रखने तथा आयोग के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा के अवसर पर #BPSC कार्यालय, पटना में क्रियाशील नियंत्रण कक्ष (0612-2215354) (10ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक) तथा 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234 ) पर भी कोई सूचना दी जा सकती है।

 

।

Related posts

ये हत्या नहीं, “सु”शासन के हत्या की तस्वीरें हैं ?… गोपालगंज ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ?…

Bihar Now

Can You Really Win Online Pokies

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में शादी होने से पहले युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना आरोपी युवक को महंगा पड़ा. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो