Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना के ASP की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, ASP समेत 4 लोग घायल … एक की मौत…

पटना : साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पटना के एएसपी अवधेश दीक्षित एवं सुरक्षाकर्मी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । इसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है । एएसपी को सिर में गंभीर चोट लगी है । आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी ज़ख़्मी को बाहर निकाला गया । प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है …

पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित अपने दैनिक कार्य से क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे । बिक्रम थाना क्षेत्र के टुलूचक के समीप एक साइकिल सवार वाहन के सामने आ गया । अग़ल – बग़ल राहगीर थे । सभी को बचाने के चक्कर में एएसपी के ड्राइवर ने वाहन को राहगीरों के विपरीत कर लिया । इसमें एक व्यक्ति चपेट में आ गया । वहीं एएसपी का वाहन नहर में चला गया और वृक्ष से जा टकराया । एएसपी अवधेश दीक्षित को गंभीर चोट लगी है वहीं इनके सुरक्षाकर्मी और चालक भी ज़ख़्मी हुए है ..

सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर कई थाने की पुलिस मौक़े वारदात पर पहुँचे । इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना में घायल एएसपी सहित सभी को वाहन से बाहर निकाला । इसके बाद तुरंत सभी को प्राथमिक इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एएसपी अवधेश दीक्षित ख़तरे से बाहर है लेकिन गंभीर चोट पहुंची है…

Related posts

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, एक के बाद एक दो बड़ी वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

Breaking : जेडीयू के नीरज कुमार ने मगध स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज की जीत कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर….

Bihar Now

“स्वास्थ्य मंत्री ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लिए, फ्लैट खरीदा”, PK बोले- BJP वाले कंबल ओढ़कर घी पीते हैं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो