Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना के स्कूलों में क्रिसमस की धूम… CUTE BUDS स्कूल में नन्हें बच्चों ने सैंटा के साथ की मस्ती, निभाए अलग अलग रोल….

पटना : देशभर में क्रिसमस पर्व की धूम मची हुई है. स्कूलों में भी क्रिसमस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ज्यादातर कान्वेंट स्कूलों में ही क्रिसमस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, पटना के बेस्ट किड्स स्कूल में से एक CUTE BUDS स्कूल में भी क्रिसमस के एक दिन पहले क्रिसमस डे मनाया गया. अपने बीच सांता क्लॉज को पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे.

साइलेंटनाइट, होली नाइट, ऑल इज काम, ऑल इज ब्राइट…….. जैसे होली गीतों और प्रार्थना के साथ राजधानी पटना के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम रही. शनिवार को पटना के कंकड़बाग स्तिथ CUTE BUDS Primary किड्स स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया. जिसमें बच्चों और उनके शिक्षकों ने जमकर मस्ती की.

स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने कई अहम रोल निभाते दिखे..  UKG के छात्र अनिकित ने जोसेफ का रोल निभाया.. वहीं संस्कृति झा ने मैरी की रोल अदा की… संचित झा ने सैफेड का रोल प्लेय किया, वहीं वेद किंग का रोल अदा किया.. तमाम बच्चे कई तरह के रोल में नजर आए और खूब मस्ती की… स्कल के छात्र सुबह सुबह सैंटा क्लॉज बन कर स्कूल पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बच्चों के साथ स्कूल के प्रिंसिपल रिमझिम वर्मा सहित तमाम शिक्षिका मस्ती करते नजर आयीं..

स्कूल की प्रधानाध्यापिका रिमझिम वर्मा ने बच्चों को क्रिसमस के बारे मे जानकारी दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चो मे हर धर्म के त्योहारो के प्रति जानकारी रहती है. इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों के मन मे पढ़ाई के प्रति भी उत्सुकता रहती है. उन्होंने बताया कि क्रिसमस कार्निवाल में नन्हे नन्हे छात्रों ने हिस्सा लिया और लोकप्रिय क्रिसमस धुनों पर नृत्य किया. छात्र-छात्राओं ने सेंट की ड्रेस पहनाकर शानदार प्रस्तुति दी.क्रिसमस के गाने गाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया. प्रिंसिपल ने बताया कि हमें हमेशा समाज को साथ लेकर चलाना चाहिए. सभी छात्र-छात्राओं को भगवान यीशु के बारे में जानकारी दी.

क्रिसमस के त्योहार को लेकर शहर में जश्न का माहौल है. शहर के सभी चर्चों में विशेष सजावट की गई है.क्रिसमस के अवसर पर चर्च में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. हर साल 25 दिसंबर को बड़ा दिन यानि क्रिसमस (Christmas) मनाया जाता है. इस दिन ईसा मसीह के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं और एक-दूसरे को बधाई दी जाती है.क्रिसमसमानव के प्रति ईश्वर के प्यार, शांति और मुक्ति का संदेश देता है. इसमें एक-दूसरे को बधाई देते हैं. साथ ही लोग सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, पूजा-अर्चना, मोमबत्तियों सितारों की चमक, घंटियों और घंटों की खनक, सुंदर सजावट, बिजली के जगमगाते बल्ब, ग्रीटिंग कार्ड, केक, पेस्ट्री, गीत-संगीत, महकते फूल और चहकते बच्चे के बीच समारोह का आयोजन किया जाता है.

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण,2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य से ज्यादा प्राप्त की गई उपलब्धि…

Bihar Now

रफ्तार का कहर !… स्कूल वैन और बस में सीधी टक्कर, कई बच्चे जख्मी..

Bihar Now

खगड़िया में फिर मिला जिंदा बम,किया गया डिफ्युज… दो दिन पहले भी हुई है ब्लास्ट, कार्टून में कहाँ से आया बम ?..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो