Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में दिल दहलाने वाली वारदात, हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

पटना के बहादुरपुर थाना अंतर्गत सैदपुर छात्रावास में शुक्रवार की सुबह लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दूसरे गुट के युवक ने एक युवक की गोली मार दिया। जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे एएसपी अखिलेश जाने बताया के मृत्यु युवक की पहचान वारसलीगंज निवासी 22 साल के चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह सैदपुर छात्रावास में रहता था। इस छात्रावास में रहने वाले अन्य युवकों के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान चली गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एएसपी ने बताया की घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले युवकों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक तथा घटना को अंजाम देने वाला युवक विद्यार्थी है या सैदपुर छात्रावास में अवैध तरीके से रह रहा था, इस मामले की भी जांच की जा रही है।

घटनास्थल पहुंची एफएसएल डॉग स्क्वायड और बहादुरपुर थाना की पुलिस साक्ष्य जुटाने और जांच में जुटी रही गोली लगने से जख्मी चंदन कुमार का खून चारो ओर फैला था।

Related posts

50 घंटे से बिजली गुल, हजारों घरों में पीने को पानी नहीं, जनप्रतिनिधि मौन।

Bihar Now

राजधानी पटना में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को लेकर बड़ा खुलासा ! …अवैध रूप से बने हजारों भवन, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर… जिम्मेवार कौन ?

Bihar Now

शराब माफियाओं का बे’खौफ’ नजारा, सड़क जाम कर नशे में पुलिस के खिलाफ करते रहे नारेबाजी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो