Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में सिंचाई भवन में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां…

बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच अगलगी की भी कई घटनाएं सामने आ रही है। आज पटना में सिंचाई भवन के पीछे स्टोर रूम आग लग गई है। कैंपस में फायर का कार्य चल रहा था।

चारों तरफ पाइप बिछाया जा रहा था। इसी के लिए एक स्टोर रूम बनाया गया था। इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। हालांकि कुछ ही देरी में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिय । लेकिन स्बेस्ट्स बनाए गए को तोड़ना पड़ा। स्टोर रूम के अंदर सीमेंट, लकड़ी, तार, इलेक्ट्रिक का सामान जलकर खाक हो गया है।

सचिवालय फायर ऑफिसर शशिकांत शर्मा ने बताया कि कैंपस में पाइप बिछाने का काम चल रहा था। पाइप बिल्डिंग के दौरान आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद फायर की 4 बड़ी गाड़ी पहुंची। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

अगलगी में कितना का नुकसान हुआ इसका आकलन अभी तक नहीं हो सका है। बता दें कि इस दौरान कैंपस में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सचिवालय कर्मी भी भागकर अगलगी वाली जगह पहुंच गए थे।

Related posts

New Casino Pokies No Deposit Bonus

Bihar Now

कोशी का लाल बना नेशनल रेनाउंड शूटर, उत्तराखंड राइफल एसोशिएशन से कर रहे थे नेतृत्व

Bihar Now

पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई अभ्यर्थी घायल, कई हिरासत में लिए गए..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो