Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना सिविल कोर्ट के जज का एक्सिडेंट… पिता, भाई समेत तीन की मौत, मचा कोहराम… मधेपुरा से लौटने के दौरान हुआ हादसा…

बड़ी खबर सहरसा से है जहां पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ हादसे के शिकार हो गए हैं,इसमें जज साहब के पिता,चाचा और भाई की मौत हो गई है जबकि खुद जज के साथ ही कई अन्य जख्मी हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मधेपुरा जिले के शहजादपुर स्थित अपने साले के फलदान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी चार पहिया गाड़ी से सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित अपना घर लौट रहे थे.

इसी दौरान भटौनी पंचायत के हा मोड़ के निकट जज की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में जज प्रफुल्ल के पिताजी रंजीत कुमार सिंह, चाचा वर्षीय नारत प्रसाद सिंह और चचेरा भाई सचिन कुमार सिंह हैं. हादसे में घायल जज समेत कुल चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है..

Related posts

पटना के गायघाट के पास बालू से लदा नाव गंगा में पलटा… 10 लोगों को किया गया रेस्क्यू, एक की खोज जारी… नाव पर सवार कुल 11 लोग थे..

Bihar Now

बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश, भोजपुर में गिरा ठनका… 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने गोली मारकर की स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो