Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना हाईकोर्ट को मिले नये मुख्य न्यायाधीश… जस्टिस विपुल एम पंचोली को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ….

पटना हाईकोर्ट को नये मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं … जस्टिस विपुल एम पंचोली को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई ….जस्टिस पंचोली बने हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्याधीश …

मधुबनी निवासी जस्टिस पंचोली को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है, उन्होंने शपथ ली है…

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 26 मई, 2025 की बैठक में न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

न्यायाधीश विपुल पंचोली, जो पहले गुजरात हाई कोर्ट में कार्यरत थे और वर्तमान में पटना में न्यायाधीश हैं, उनको पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति न्यायाधीश अशुतोष कुमार के गुवाहाटी स्थानांतरण के कारण हुई..। न्यायाधीश पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी और सर एल.ए. शाह लॉ कॉलेज से वाणिज्यिक कानून में एलएल.एम. की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने सितंबर 1991 में गुजरात उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और मार्च 2006 तक सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में सेवा दी।

1 अक्टूबर 2014 को उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 10 जून 2016 को स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। जुलाई 2023 में उनका स्थानांतरण पटना हाई कोर्ट में किया गया था।

Related posts

सहरसा मंडल कारा में भी छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद…

Bihar Now

JDU से ही चुनाव लड़ेंगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी रही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा !…

Bihar Now

कर्नाटक चुनाव नतीजों पर ललन‌ सिंह का बड़ा बयान… कहा – ये सिर्फ परिणाम नहीं, पूरे देश के लिए एक संदेश है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो