Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, हत्या-लूट कई संगीन मामलों में था आरोपी…

बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात बदमाश राजीव यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के बघमारा गांव निवासी कुख्यात बदमाश राजीव यादव के बरौनी तारा अड्डा में छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली।

इस सूचना पर तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तेघड़ा और फुलवरिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर राजीव यादव को गिरफ्तार किया। राजीव यादव के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व दो कारतुस बरामद किया है।

तेघड़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि राजीव यादव तेघरा अनुमंडल का कुख्यात बदमाश है इस पर जिले के कई थानों में हत्या लूट रंगदारी के 15 मामले दर्ज हैं पुलिस राजीव यादव से पूछताछ कर रही है कि इसकी संलिप्तता और किन-किन कांडों में और कहां कहां है..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

दर्दनाक हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत दो प्रवासी मजदूरों की मौत, कई घायल…

Bihar Now

Breaking: NDA से अलग होंगे चिराग पासवान, 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी लोजपा ! …

Bihar Now

देर रात मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन खोखा बरामद, इलाके में दहशत…

Bihar Now