Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी, दो गिरफ्तार…

भागलपुर में अपराधियों द्वारा पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की पुलिस टीम के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे हैं. पुलिस के ऊपर गोलीबारी करने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. वारदात भागलपुर जिले की है. जहां शहर में लगातार मेडिकल दुकान को निशाना बनाने वाले गैंग पर पुलिस ने नकेल कसा है. भागलपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी उमंग साह और सुमित साह को एक कट्टा और एक पिस्टल के साथ अरेस्ट किया है.

भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि उमंग और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग भी की गई है. जिसमें कई पुलिस वाले बाल बाल बचे हैं. भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने आगे बताया कि कुख्यात उमंग को अलीगंज से जबकि सुमित साह को लालूचक से गिरफ्तार किया गया है. गोली बारी के बावजूद पुलिस ने उमंग और सुमित को हथियार के साथ खदेड़ कर गिरफ्तार किया. एसएसपी ने लूट मामले का पर्दाफाश करने के लिए सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में टीम का गठन किया था.

एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तारी में शामिल अफसरों और जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा. पुलिस ने लूट के लिए प्रयोग में आने वाले बाइक को भी बरामद किया है. उमंग मूल रूप से जगदीशपुर के सैनो गांव का रहने वाला है. जबकि सुमित मुंदीचक का रहने वाला है. उमंग एक साल पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपने साथियों शूटर रोहित कुमार साह, राहुल साहू उर्फ नारियल, आशीष कुमार सिंह और टुनटुन यादव के साथ गिरफ्तार हुआ था. उसे आसनसोल साउथ बीपी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये लोग गोराडीह में चापाकल फैक्ट्री के मालिक के घर डकैती में भी शामिल थे.

उमंग की पहचान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और तकनीकी जांच में हुई थी. उमंग और उसके साथियों ने 16 जुलाई को पटल बाबू रोड स्थित राधा मेडिकल हॉल में हथियार के बल पर लूटपाट की थी. 6 अगस्त को भीखनपुर में पूजा मेडिकल हॉल के मालिक सज्जन अग्रवाल से 35 हजार रुपये और मोबाइल की लूट और कोतवाली इलाके के किशोर पुस्तक भंडार के समीप मोबाइल छिनतई और सात जुलाई को जोगसर इलाके के सीसी मुखर्जी रोड मे किराना व्यवसायी के दुकान में लूट का प्रयास और गोलीबारी मामले में शामिल था.

Related posts

BJP को जेडीयू ने बताया ढ़ोंगी.. कहा – सनातनी के नाम फर्जीवाड़ा करते है ये …

Bihar Now

बम धमाके से खगड़िया के बाद दहला बिहार का भागलपुर, अब तक 12 की मौत…. बिफरे कांग्रेस विधायक, कहा – बारुद के ढेर पर है ‘सिल्क सिटी’ !…

Bihar Now

शराब मिलने पर संबंधित इलाके के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार होंगे निलंबित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो