Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रेम करने में नप गए अधिकारी, शासन ने चला दिया डंडा…निलंबन का आदेश हुआ निर्गत, नगर निगम के उप आयुक्त के पद् पर आसीन थे अधिकारी…

धनंजय झा, बेगूसराय 

बड़ी खबर बेगूसराय जिले से आ रही है जहाँ एक अधिकारी को उस वक़्त महंगा पर गया जब उसे शासन ने निलंबन कर दिया।पुरा मामला बिहार के बेगूसराय जिले के नगर निगम कार्यलय से जुड़ा हुआ है।

बताते चले कि हाल ही मे BPSC जैसी परीक्षा पास कर एक नौजवान बेगूसराय नगर निगम मे उप आयुक्त जैसे पद पर विराजमान हुए थे।जिनका नाम था शिव शक्ति कुमार।जिनका प्रेम प्रसंग अपने रिश्ते मे लगने वाली भतीजी से चल रहा था।

बता दें कि शिव शक्ति कुमार नगर निगम बेगूसराय मे उप नगर आयुक्त के पद पर थे।जो 10 अगस्त को अपने घर वैशाली जिले के एक गाँव गये हुए थे।10 अगस्त को जाने के बाद अपने कार्यलय वो 12 अगस्त को वापस आ गए।इसी बीच उसी दिन एक सजल नाम की एक लड़की उनसे मिलने उनके कार्यलय कक्ष मे पहुंची थी जिसके कुछ देर बाद दोनो फरार हो गए।

सजल के परिजन जब बेगूसराय नगर निगम कार्यलय पहुंचे और इस संबंध मे निगम के कर्मियों से पूछताछ किया तो पता चला कि एक लड़की 12 अगस्त को मिलने पहुंची थी और उसके बाद से ही वो गायब है।जिसके बाद परिजनों ने शिकायत नगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद और मेयर पिंकी देवी से किया था।परिजनों ने इस संबंध मे वैशाली थाने मे अपहरण का एक मामला भी दर्ज़ करवा रखी है।

नगर निगम के उप आयुक्त शिव शक्ति कुमार और लड़की सजल का एक और विडियो 14 अगस्त को वायरल हुआ था जिसमे सजल ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके परिजन झूठा आरोप लगा रहे है कि उनका अपहरण शिव शक्ति कुमार ने कर लिया है।जबकि मै अपने मर्जी से खागड़िया के कात्यायनी मंदिर मे शादी कर चुकी हुँ।

सजल के परिजन ने जब नगर आयुक्त और मेयर से इस संबंध मे शिकायत किया तो मेयर पिंकी देवी ने एक त्रीसदस्यीय टीम गठित करकर जाँच करवाई।टीम के द्वारा घटना को सही करार दी गई।जिसके बाद घटना के संबंध मे मेयर ने उच्च अधिकारी को अवगत करवाई।

बिना किसी सूचना के फरार चल रहे उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार को विभाग ने कहा कि ये अपने पद का दुरूपयोग किया है।उनका यह कृत्य लोक सेवक के आचरण के प्रतिकूल एवं अशोभनीय है।तथा बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के नियम 3(1) का उल्लंघन है।वर्तमान मे शिव शक्ति कुमार फरार चल रहे है।इसलिए इन्हे तत्काल निलंबित किया जाता है और निलंबन के अवधि मे इनका कार्यकाल कटिहार नगर निगम होगा।

Related posts

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाया… मिलेगा अब दोगुना से भी ज्यादा..

Bihar Now

यह पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के समीप का है. बस पटना से गोपालगंज जा रही थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Bihar Now

वीरपुर को रेलहेड से जोड़ने सहित अन्य की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के नेतृत्व में निकाली गयी पदयात्रा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो