Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दरभंगा में प्रोफेसर की मौत ने खोली बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ उचित मुआवजा दे सरकार – पूर्व MLC…

पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर विनोद कुमारचौधरी ने आज यहां एक बयान जारी कर मधुबनी जै.एन. कॉलेज के शिक्षक प्रोफेसर उमेश चंद्रा के मौत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है
प्रोफेसर चौधरी ने कहा है कि डीएमसीएच में बिना इलाज के उन की मौत हुई किसी चिकित्सक या कोई दूसरा स्वास्थ्य कर्मी नेउन्हें छुआ तक नहीं। उनका कहना था कि उन्हें सरकार द्वारा पीपी किट नहीं दिया गया है इसलिए वह किसी मरीज को छूते नहीं। इसी डीएमसीएच में उन्हें पहले टाइफाइड बीमारी होने की बात कह कर घर लौटा दिया था बाद में स्थिति बिगड़ने पर घर के लोग प्रोफेसर साहब को 2 दिनों के बाद फिर से डीएमसीएच लाए जहां इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई।

उन्हें एक बड़े डॉक्टर के साइड में भर्ती किया गया लेकिन वहां किसी ने उनका इलाज नहीं किया..अतः मैं सरकार से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं तथा शिक्षक के *परिवार* को यथोचित मुआवजा देने की अपील मुख्यमंत्री से करता हूं।

Related posts

CAA और NPR के विरोध में शाहीन बाग की तर्ज पर बेगूसराय में भी आंदोलन शुरू…

Bihar Now

पीटने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Now

राजधानी पटना में शराब तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिस की बेरहमी से पिटाई… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो