Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बक्सर रेल हादसे में रेलवे का आया अपडेट… अब तक 4 यात्रियों की मौत, 30 घायल… मृतकों को दी जाएगी 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि….

हाजीपुर : दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दिनांक 11.10.2023 को रात्रि 09.53 बजे आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए ।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 04 चात्रियों की मौत हो गई. 05 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए। रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दी गयी है।

साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन न खोले गए हैं। दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा।

Related posts

सिंघम’ शिवदीप लांडे की दहाड़ के बाद मची खलबली, कहा : अब गैंग को निपटाने की जिम्मेदारी हमारी

Bihar Now

रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking : बिहार में जंगलराज !… पटना में Ex- BJP विधायक के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले ही चाचा और चचेरे भाई की हुई थी हत्या..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो