Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

रातभर जारी रही जिंदगी बचाने की जंग, अब तक 4 की मौत, 100 घायल…

बिहार के बक्सर में रेल हादसे के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डीरेल होने के कारण ट्रेन की 21 बोगियां पलट गईं। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसे के बाद तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। 20 से अधिक लोगों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बताया कि वे हादसे पर नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डीएम और डॉक्टरों से उनकी बात हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगाने के अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना और घायलों का इलाज करना है। बक्सर के एसपी मनीष कुमार भी मौके पर डटे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में रेफर किया गया है। जो लोग मारे गए हैं, उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। सभी डिब्बों में सर्च अभियान चल रहा है।

रेलवे ने भी हादसे के बाबत सूचना जारी की है। बताया गया है कि आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Related posts

निशाने पर नीतीश-लालू , सीमांचल से शंखनाद ! … अमित शाह ने भरी हुंकार !…

Bihar Now

आरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, कहा- ‘जो लड़ाई लड़नी होगी वो…’

Bihar Now

पुलवामा हमले से सबक, ऐसे हाईटेक होगी सुरक्षाबलों के काफिले की सुरक्षा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो