Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बक्सर हत्याकांड में ‘जन्मदाता’ ही बना कातिल…पिता फरार, मां व बेटा गिरफ्तार…

बड़ी खबर बक्सर रेपकांड मामले को लेकर आ रही है.इस मामलें में एक नया मोड़ आ गया है.दरअसल, युवती की जलाकर हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसके अपने पिता, मां और भाई ने ही मिलकर किया था.पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है.हालांकि आरोपी पिता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

 

बता दें कि बक्सर के इटाढी थाना के कुकुढ़ा गांव में 3 दिसंबर को युवती की लाश बरामद हुई थी.जिससे बाद लाश के शिनाख्त को लेकर संस्पेंस बरकरार था,जो आज खत्म हो गया है…और युवती की पहचान रोहतास के दिनारा निवासी महेंद्र प्रसाद की बड़ी पुत्री रानी के रूप में हुई..

युवती की शादीलगभग 9 माह पहले बक्सर के डुमरांव में हुआ था। शादी के 2 दिन बाद ही वह अपने गांव लौट गई थी।उसकी हरकतों से परेशान परिवार के लोगों ने 2 दिसंबर की रात हत्या कर दी। घटनास्थल तक उसके पिता और भाई ही लेकर पहुंचे थे। पिता अभी भी फरार हैं। लेकिन हत्या में शामिल होने के कारण मां शर्मिला देवी और भाई मुकेश कुमार को आज मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

यह जानकारी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को दी। एसपी ने बताया पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता पूर्व फौजी हैं। वे धनसोई थाना के इटढिया में सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी करते थे।

जानकारी के मुताबिक युवती गांव के ही रोशन खरवार के साथ प्यार करती थी। मायके लौटने के बाद कई बार उससे मिली। लेकिन उसने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इस बीच उसने कुछ ऐसी हरकतें कि जिससे परिवार के लोग आहत थे। घटना की रात भाई और पिता उसे बाइक से लेकर बक्सर की तरफ रवाना हुए। दिनारा से बक्सर आने के क्रम में उन्होंने कुकुढा गांव के समीप बधार में ले जा कर हत्या कर दी। पुआल डालकर लाश को जलाने का प्रयास किया गया। दूसरी बाइक से अन्य 3 लोग ही वहां पहुंचे थे।

अधजली लाश को छोड़कर सभी वापस लौट गए। यह सूचना एडीजी सीआईडी ने यहां की पुलिस को दी। दिनारा से एक लड़की लापता है उसके बारे में पता करो। रोहतास और बक्सर की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में जब लड़की के भाई और उसकी मां को दबोचा, तब पूरी बात खुलकर सामने आई….

Related posts

दरभंगा विधायक मिश्री लाल यादव का बीजेपी से इस्तीफा, बोले- ‘पिछड़ों का सम्मान नहीं किया गया’…

Bihar Now

जनसंपर्क अभियान के दौरान “जाप” प्रत्याशी को मिल रहा जनता का अपार समर्थन…प्रत्याशी चन्दापुरी ने कहा कि इस बार की लड़ाई वंशवाद बनाम सेवक की है …

Bihar Now

दरभंगा में महिलाओ ने सिंदूर से होली खेलकर मां की दी विदाई, 350 वर्षों से चली आ रही है परंपरा…

Bihar Now