Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बांका में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर पीछे बैठी थी लड़की, उसे साथ लेकर फरार हुए बदमाश…

बांका: बेखौफ बदमाशों ने बांका में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग की है. भसौना बांध के पास बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.

मृतक युवक की पहचान बांका के जगतपुर मोहल्ला निवासी प्रभाकर चौधरी के पुत्र सुमन कुमार चौधरी (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मंगलवार (31 अक्टूबर) की शाम घर से यह कह कर निकला था कि किसी से मिलने जा रहा है. घटना के दौरान बाइक पर पीछे उसके साथ एक लड़की भी बैठी थी जिसे बदमाश अपने साथ लेकर चले गए.

घटना शाम के करीब छह बजे के आसपास की होगी. युवक किसी लड़की के साथ कटोरिया की ओर से बाइक से बांका की ओर आ रहा था. इसी बीच भसौना बांध के पास बाइक से दो बदमाश पहुंचे और सुमन के सिर में सामने से गोली मार दी. इसके बाद लड़की को लेकर फरार हो गए.

लड़की कौन थी और क्या उम्र थी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. लड़की बदमाशों को पहचानती थी या उसे उठाकर बदमाश क्यों ले गए इसके बारे में भी पता नहीं चला है.

बांका थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था. दुर्गा पूजा पर घर आया था.

Related posts

Sky Casino Auckland

Bihar Now

आप सांसद ने अपने कोष से 40 मजदूरों को प्लेन से लाया पटना, 180 मजदूरों को आज प्लेन से भेजेंगे पटना…

Bihar Now

राजधानी में व्हाट्सएप के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो