Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बांका में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर पीछे बैठी थी लड़की, उसे साथ लेकर फरार हुए बदमाश…

बांका: बेखौफ बदमाशों ने बांका में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग की है. भसौना बांध के पास बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.

मृतक युवक की पहचान बांका के जगतपुर मोहल्ला निवासी प्रभाकर चौधरी के पुत्र सुमन कुमार चौधरी (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मंगलवार (31 अक्टूबर) की शाम घर से यह कह कर निकला था कि किसी से मिलने जा रहा है. घटना के दौरान बाइक पर पीछे उसके साथ एक लड़की भी बैठी थी जिसे बदमाश अपने साथ लेकर चले गए.

घटना शाम के करीब छह बजे के आसपास की होगी. युवक किसी लड़की के साथ कटोरिया की ओर से बाइक से बांका की ओर आ रहा था. इसी बीच भसौना बांध के पास बाइक से दो बदमाश पहुंचे और सुमन के सिर में सामने से गोली मार दी. इसके बाद लड़की को लेकर फरार हो गए.

लड़की कौन थी और क्या उम्र थी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. लड़की बदमाशों को पहचानती थी या उसे उठाकर बदमाश क्यों ले गए इसके बारे में भी पता नहीं चला है.

बांका थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था. दुर्गा पूजा पर घर आया था.

Related posts

बिहार में बेलगाम अपराधी, मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने गैस एजेंसी के एक कर्मी को मारी गोली…

Bihar Now

Breaking : बिहार में 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू, लागू रहेगी पुरानी पाबंदियां…

Bihar Now

मधुबनी और समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन में तोड़फोड़, कई यात्री घायल… रेलवे प्रशासन की लापरवाही या भीड़ प्रबंधन पर सवाल ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो