Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : ई-रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर, लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन…

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के टॉपरों का लिस्ट भी जारी किया गया है। इस बार तीनों संकाय में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल जारी हुए इंटर के रिजल्ट के तीनों स्ट्रीम में लड़के ही स्टेट टॉपर बने हैं। गोपालगंज के वी.एम. इंटर कॉलेज के छात्र संगम राज ने आर्ट्स में टॉप किया है।

संगम राज गोपालगंज के कटघरवा मुहल्ला के वार्ड संख्या 7 निवासी जनार्दन साह के पुत्र हैं। संगम राज के पिता ई-रिक्शा चालक हैं। बेटे को मिली इस सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है। संगम राज का कहना है कि मुझे यह बताने में बहुत गर्व हो रहा है कि मेरे पापा ई-रिक्शा चलाते हैं। पिता ने मेहनत और मजदूरी कर हमें पढ़ाया और इस लायक बनाया।

आर्ट्स संकाय में गोपालगंज के संगम राज ने 482/500 (96.4%) अकों के साथ टॉप किया है। वहीं साइंस संकाय में दो टॉपर्स बने हैं नवादा के सौरभ और औरंगाबाद के अर्जुन कुमार 472/500 (94.4%) अंकों के साथ टॉपर्स में अपनी जगह बनायी। वही बात कॉमर्स स्ट्रीम की करें तो पटना के अंकित कुमार गुप्ता 473/500 (94.6%) अंकों के साथ टॉपर बने हैं।

ARTS टॉपर संगम राज गोपालगंज के V.M.Inter College के छात्र हैं। इन्होंने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 500 अंकों में 482 अंक प्राप्त किए हैं। आर्ट्स संकाय में टॉपर बनने की सूचना जब संगम राज के घरवालों को चली तब पूरे घर में खुशी का माहौल हो गया। परिवार वालों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला अपनी खुशी का इजहार किया। अपनी इस सफलता से संगम राज भी काफी खुश है।

संगम राज इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। संगम ने बताया कि मुझे बहुत गर्व हो रहा है यह बताने में कि मेरे पिता जी ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने मेहनत और मजदूरी कर हमें पढ़ाया और इस लायक बनाया। संगम राज ने कहा कि यदि हिम्मत और जुनून साथ रहे तो सफलता जरूर मिलेगी।

संगम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसकी इस सफलता से बड़े और छोटे भाई काफी खुश हैं। संगम के माता-पिता भी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। संगम का सपना आईएएस बनने का है। उसका कहना है कि मेहनत और लग्न के बदौलत वह यूपीएससी की परीक्षा भी पास करेगा और अपने मां-पापा के सपनों को पूरा करेगा।

Related posts

Victoria Casino London

Bihar Now

प्रगति और सफलता की ओर बढ़ते कदम: चाणक्य आईएएस एकेडेमी के गया ब्रांच में बैक-टू-बैक सेमिनार के साथ फ्री डेमो क्लास कम वर्कशॉप सेशन का आयोजन…

Bihar Now

Big Breaking: टूट गया गोपालगंज व मोतिहारी का तटबंध, दर्जनों गांव जलमग्न…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो