Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक SI और 3 सिपाही घायल…

मो. अंजुम आलम, जमुई

जमुई: अवैध बालू तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव के पास बालू माफियाओं ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पत्थराव की गई। जिससे एक एसआई पंकज कुमार और तीन सिपाही घायल हो गए। उंसके बाद एसआई पंकज कुमार का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है जबकि तीन सिपाही का इलाज गिद्धौऱ में कराया गया है।

हालांकि मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि गिद्धौऱ थाना इलाके में बालू माफियाओं के द्वारा अवैध बालू की तस्करी करने की सूचना गिद्धौऱ थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम बालू माफिया को पकड़ने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान गुगुलडीह गांव के पास बालू माफियाओं ने घेराबंदी कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सतीश सुमन और बरहट थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

 

Related posts

CMO स्टाफ सागर प्रसाद के खिलाफ सचिवालय थाने में FIR दर्ज…. मीसा भारती पहुंची थी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR करवाने

Bihar Now

‘RJD खुश रहे या न रहे इससे…’, पप्पू यादव ने बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन, बिहार में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

Bihar Now

बिहार में नीतीश कुमार का इकबाल खत्म, 2024-25 में होगा नीतीश मुक्त बिहार ! … BJP का मुख्यमंत्री पर करारा हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो