Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, जहानाबाद में दारोगा पर किया हमला…

जहानाबाद: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वो पुलिस पर हमला कर रहे हैं। वैशाली के बाद अब जहानाबाद में बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया है। जहानाबाद के भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह को निशाना बनाया है। पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। इस घटना से पुलिस कर्मियों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। दारोगा जितेंद्र सिंह पर किसने और क्यों हमला किया इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।

बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है आए दिन अपराधियों के द्वारा क्राइम की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। आम आदमी की बात तो दूर अब तो अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी पर भी जानलेवा हमला कर अपराधी आसानी से फरार हो जा रहे हैं। जहानाबाद घोसी रोड में डेढसैया गांव के पास भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है।

घायल जितेंद्र सिंह को साथियों के द्वारा इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एसपी और डीएम ने दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में ब्रीफिंग रखी थी। ब्रीफिंग से लौटने के दौरान डेढसैया गांव के पास सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे और पुलिस की गाड़ी को उन लोगों ने रुकवा दिया। जब उन लोगों से पूछा गया कि कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं?

इस पर एक अपराधी हत्थे से उखड़ गया और पिस्टल की बट से जितेंद्र सिंह के सिर पर हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह चर्चा हो रही है कि अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं।

 

Related posts

Breaking : भूमि विवाद में दिनदहाड़े दवा व्यवसाई को मार दी गोली, पूर्वी चंपारण का है मामला…

Bihar Now

Bihar Now

‘हीरोइन हो हीरोइन’ गाने पर खूब झूमे नीतीश के बवाली विधायक !… डांडिया नाइट में जमकर मचाया धमाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो