Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद.. दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या …

बिहार के मधेपुरा से खबर आ रही जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ..

घटना मधेपुरा जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत का है जहां के मुखिया दिलीप कुमार को आज दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि दो बाइक पर सवार 5-6 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मुखिया दिलीप कुमार को 5 गोली मारी है जिससे 35 वर्षीय मुखिया की मौत मौके पर ही हो गई है..

वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. परिजनों में कोहराम मच गया है, तो पंचायत में मातमी सन्नाटा छा गया. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या किसने और क्यों की है फिलहाल इस मामले का अब तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

Related posts

Exclusive 5 Free Slots No Deposit

Bihar Now

रामजन्म भूमि पूजन में मिथिलांचल की अहम भूमिका, सुरक्षा से लेकर मुख्य पुरोहित तक दिखे मिथिला के लाल…

Bihar Now

बिहार में 257 अफसरों का तबादला स्थगित, 24 घंटें के अंदर बदले सरकार के फैसले…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो