Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद.. दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या …

बिहार के मधेपुरा से खबर आ रही जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ..

घटना मधेपुरा जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत का है जहां के मुखिया दिलीप कुमार को आज दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि दो बाइक पर सवार 5-6 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मुखिया दिलीप कुमार को 5 गोली मारी है जिससे 35 वर्षीय मुखिया की मौत मौके पर ही हो गई है..

वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. परिजनों में कोहराम मच गया है, तो पंचायत में मातमी सन्नाटा छा गया. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या किसने और क्यों की है फिलहाल इस मामले का अब तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

Related posts

देश के लिए अपना जीवन न्‍यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए है “मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम…

Bihar Now

लगातार जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद लोग दिख रहे लापरवाह, लॉक डाउन को पालन करने को लेकर पुलिस की सख्ती, उल्लंघन कर लोगों को किया जा रहा दंडित…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, सूबे के आवाम से NDA को वोट डालने की अपील की..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो