Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहार

बिहार में बेखौफ बदमाश !.. युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है….

दरअसल, रविवार की सुबह पटेल नगर मोहल्ले में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार के बेटे अमन राज के रूप में हुई है। आनन फानन में घायल अमन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है…

Related posts

Bihar Now

एक्साइज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने कई राउंड किए फायरिंग… शराबबंदी के बावजूद बाजारों में शराब उपलब्ध कैसे, जिम्मेवार कौन ?

Bihar Now

सख्ती के बावजूद जल उठा जहानाबाद ! … DM-SP ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो