Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, आज से बजट पर होगी चर्चा, पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेगी सरकार…

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से संबंधित वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में पेश करेंगे।

इससे पहले प्रश्न काल में पथ निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, भवन निर्माण, श्रम संसाधन, पंचायती राज समेत 120 सवाल चयनित किए गए हैं। इनका जवाब संबंधित विभाग के मंत्री देंगे।

वहीं, बीजेपी विधायक पवन कुमार यादव की तरफ ध्यानाकर्षण की सूचना दी गई है। इस सूचना पर सहकारिता विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे। जबकि, लंच के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक पर चर्चा होगी। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपना पक्ष रखेंगे।

बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में CM नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की ओर देखते हुए कहा- ‘ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू) को भी हमने ही बनाया है।’

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, CM थका-हारा, आम आदमी मारा-मारा।’ तेजस्वी ने अपने पिता लालू के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी के बीच भी तीखी बहस भी हुई।

तेजस्वी ने सम्राट से कहा- ‘क्या आपने और आपके पिताजी ने बीजेपी को गाली नहीं दी।’

सम्राट ने कहा- ‘आपके पिताजी ने बिहार को लूटने का काम किया।’

तेजस्वी ने कहा- ‘आखिरी बार राजद से ही चुनाव जीते थे, अब जीतेंगे भी नहीं।’

इस पर सम्राट बोले- ‘आप राजा हैं क्या।’

इस पर स्पीकर ने कहा कि व्यक्तिगत हस्तक्षेप मत कीजिए। इस पर बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा किया।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने समोवार को बजट पेश किया था। बिहार का पूरा बजट 3.17 लाख करोड़ रुपए का रहा। खासकर महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

Related posts

दरभंगा में पुलिस पर हुए पथराव को लेकर JDU MLC की लोगों से अपील, करें प्रशासन का सहयोग…

Bihar Now

दो सरकारी बाबूओं के ड्राईवरों की भिड़ंत में अभियंता और एमवीआई आमने सामने

Bihar Now

कश्मीर से भागी युवती की सुपौल में कश्मीर पुलिस कर रही तलाश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो